फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में ग्लूकोज चढ़ाने से मरीजों को रिएक्शन, खेप लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच माह से अस्पताल पहुंचने वाले मरीज झेल रहे थे परेशानी
ग्लूकोज चढ़ाने के बाद बढ़ रही थी बुखार, कंपकंपी की समस्या
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को लगने वाला नॉर्मल स्लाइन (ग्लूकोज) मरीजों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। खनेरी अस्पताल पहुंचने वाले मरीज भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। अस्पताल पहुंचा ग्लूकोज चढ़ाने पर मरीजों को तेज बुखार और कंपकंपी की समस्या हो रही है। अस्पताल प्रशासन को जब इस बारे में अधिक शिकायतें मिलीं, तो प्रशासन ने ग्लूकोज की इस खेप को वापस लौटा दिया है। चार जिलों के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में पिछले पांच महीने से ग्लूकोज चढ़ने के बाद कई मरीज रिएक्शन का शिकार हो चुके हैं।
कई मरीजों को ग्लूकोज के चढ़ने के बाद समस्याएं पेश आ रही थीं। हालांकि, ग्लूकोज चढ़ाने के बाद जब मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को पूछते, तो वे कहते की कुछ एक लोगों में इसका रिएक्शन हो जाता है। अस्पताल में इस ग्लूकोज से कई मरीजों की जान पर बन आई। कई मरीजों को ऑपरेशन थियेटर से भी वापस भेजना पड़ा। स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हो रहा है तो साफ है कि जो एनएस (नॉर्मल स्लाइन) मरीजों को चढ़ाया जा रहा है, वह उचित गुणवत्ता वाला नहीं है। हैरानी इस बात की है कि जब स्वास्थ्य केंद्रों में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे थे, तब स्वास्थ्य विभाग क्यों नहीं जागा। अब इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे है। इस पर खनेरी अस्पताल प्रबंधन भी चिंतित हुआ और अब अस्पताल पहुंची ग्लूकोज की खेप को वापस कर दिया गया है। बीते समय में अस्पताल पहुंचे मरीज खेमराज, डोला राम और ज्योति सहित अन्य मरीजों ने इसको लेकर सवाल उठाए थे। अस्पताल प्रशासन ने अब अन्य जगह से ग्लूकोज का स्टॉक अस्पताल पहुंचाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में ग्लूकोज से कई मरीजों को रिएक्शन होने की सूचनाएं मिली थीं। खनेरी ही नहीं, प्रदेश के अन्य अस्पतालों से भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं। अस्पताल में पड़े इस नॉर्मल स्लाइन की खेप को वापस कर दिया गया है। अब दूसरी जगह से स्टॉक अस्पताल पहुंचाया गया है। - रोशन कौंडल, चिकित्सा अधीक्षक, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें