फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा में दस को होगी ग्रामसभा, विकास कार्यों को होगा खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल चयन, सेब सीजन के लिए मजदूरों के पंजीकरण सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। पंचायती राज विभाग की ओर से एक वर्ष में चार बार पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें पंचायतों के विकास कार्यों का खाका तैयार कर प्रस्ताव तैयार किए जाते हैं। अप्रैल माह में होने वाली ग्रामसभा इस वर्ष लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता चलते नहीं हो पाई थी। पंचायतों में अब तिथियां निर्धारित कर इन ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रामपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत डंसा में दस जुलाई को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। रामपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत डंसा में दस जुलाई बुधवार को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। पंचायत प्रधान देश कुमार हुडन ने बताया कि ग्राम सभा में बीपीएल सहित पंचायत क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में आय-व्यय पर अनुमोदन, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के अनुमोदन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के चयन के अलावा टीडी की स्वीकृति, वन संपदा के संरक्षण, आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, परिवार खाता पृथक, अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करवाने, संपत्ति कर उद्ग्रहण बारे, पंचायत क्षेत्र को नशा मुक्त करवाने के साथ साथ आगामी सेब सीजन के मद्देनजर प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण और क्षेत्र को खुला शौचमुक्त बनाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम सभा को सफल बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से बैठक में उपस्थित रहने का आह्वान किया है, ताकि लोगों की अधिकांश मांगों और समस्याओं का समय रहते मौके पर ही निष्पादन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें