फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल चौपाल में जल्द बनेगा ऑक्सीजन प्लांट : बलबीर वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू) सिविल अस्पताल चौपाल में ऑक्सीजन जल्द प्लांट स्थापित किया जाएगा। विधायक बलबीर वर्मा ने मंगलवार को चौपाल सिविल अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम चौपाल को अतिशीघ्र ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण विभाग को भी अस्पताल की पुराने भवन को गिराने और उसकी जगह नया भवन बनाए के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए। बलबीर वर्मा ने कहा कि शीघ्र सिविल अस्पताल चौपाल, नेरवा और कुपवी में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही चौपाल में प्रस्तावित 66 केवी सबस्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा और इसके निर्माण में तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतराम शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलता बेस्टा, महामंत्री प्रताप शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, देवदत्त शर्मा, शशि चौहान, एसडीएम चेत सिंह, बीडीओ तन्मय कंवर, बीएमओ प्रेम चौहान, तहसीलदार उमेश शर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें