कल्पा-रोघी मार्ग पर हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के कल्पा-रोघी सड़क पर कार के खाई में गिरने से एचआरटीसी के कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी का मेकेनिक वीरवार शाम से लापता था। परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस थाना रिकांगपिओ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शनिवार को हादसे का पता चला। व्यक्ति की पहचान एचआरटीसी कर्मचारी कल्पा निवासी जय कृष्ण पुत्र मान सिंह के रूप में हुई। उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।