फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिवाड़ी-दलाश सड़क पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
निकासी नाली बंद होने से खुले में बह रहा घरों से निकलने वाला गंदा पानी
विज्ञापन


लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रही परेशानियां

बीमारियां फैलने का भी बढ़ा अंदेशा

संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन दलाश के अंतर्गत रिवाड़ी-दलाश डेढ़ किलोमीटर सड़क पर सफर करना खतरों भरा बना हुआ है। सड़क पर जहां गड्ढों की भरमार है, वहीं निकासी नालियां भी बंद हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौर हो कि करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं निकासी नालियां भी बंद पड़ी हैं, जिस कारण लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी खुले में बह रहा है। सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क को काफी समय पहले पक्का किया गया था और अब जगह-जगह से उखड़ गई है। वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों मेला राम, पोपेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, विकास गोस्वामी, कैलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, सतपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, जेआर सरस्वती, दलीप शर्मा सहित अन्यों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए, बंद नालियों को खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल चंद ने कहा कि बंद पड़ी निकासी नालियों को जल्द खोला जाएगा। सड़क के पैचवर्क के लिए विभाग के पास पैसा आया है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें