रामपुर बुशहर। रामपुर-रोहडू़ मार्ग पर चौका नाले में रविवार देर शाम को एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को चौका नाले में कार सड़क से नीचे जा गिरी। ग्रामीणों ने जैसे ही कार गिरने के आवाज सुनी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं ग्रामीण घटनास्थल की ओर रवाना हुए। मौके पर पहुंचे तो चालक ने दम तोड़ दिया था। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीणों को शव को सड़क तक पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
बर्फबारी के बीच ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने मृतक को सड़क तक पहुंचाया। मृतक की पहचान किशन दास (70) पुत्र स्व. हरि सिंह, गांव बाल्टीधार, उपतहसील तकलेच के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि किशन दास सेब के पौधे लेने बाहली गए थे। मगर वापसी में चौके नाले में कार सड़क से नीचे करीब 400 मीटर खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि चौका नाले में कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।