फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। चौपाल के नकौड़ा में एचआरटीसी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा उस समय हुआ जब यात्री बस से उतर रहा था। इसी बीच चालक की लापरवाही से वह गिर गया और सिर पर चोट आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरा राम (60) पुत्र धन्गू राम निवासी नैनीधार सिरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 8:15 बजे एचआरटीसी बस चौपाल से नेरवा की ओर जा रही थी। जब बस नकौड़ा पुल के पास पहुंची तो हीराराम बस से उतरने लगा। इसी बीच चालक ने बस चला दी, जिससे वह संतुलन खोकर गिर गया। इससे उनके सिर पर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच करनेके बाद पुलिस ने एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवहन निगम की बस को भी कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य के लिए भेजा गया। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें