फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर से शिमला रेफर कोरोना संक्रमित की आईजीएमसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में भी कोरोना संक्रमण घातक रूप धारण करने लगा है। वीरवार को रामपुर से शिमला के आईजीएमसी रेफर किए गए एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। वहीं, शुक्रवार को स्टेट बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित होने के कारण बैंक को अगले 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। बैंक में सुरक्षा कर्मी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

गौर हो कि वीरवार को रामपुर अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित की हालत बिगड़ने पर उसे आईजीएमसी शिमला भेजा गया, यहां उसकी मौत हो गई। रामपुर के नजदीक नोगली में प्रशासनिक देखरेख में कोविड-19 नियमों के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं, रामपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा के कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से शुक्रवार सुबह बैंक को अगले 48 घंटे के लिए सील कर दिया। प्रशासन में बैंक में सेवाएं दे रहे स्टाफ को आगामी तीन दिन के लिए होम आइसोलेट किया है। यदि किसी कर्मी में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उनके कोरोना टेस्ट लिए जाएंगे। हालांकि यह कर्मी पॉजिटिव आए कर्मी के सीधे संपर्क में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

बहरहाल अब बैंक की शाखा सोमवार को खुलेगी। संक्रमण के लिहाज से अब अधिक सतर्कता बरतने का समय आ गया है। कोरोना की दूसरी लहर देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है। उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की आईजीएमसी में मौत हो गई है। स्टेट बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने से बैंक को 48 घंटे के लिए सील किया गया है, जबकि स्टाफ को 3 दिन तक होम आइसोलेशन पर भेजा गया है। कोरोना लक्षण पाए जाने पर इनकी टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें