फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसमी बर्फबारी और ओलावृष्टि ने तोड़ी बागवानों की कमर

विज्ञापन
किन्नौर जिले में बर्फबारी से तबाह सेब के पौधे - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर/आनी/ननखड़ी/ठियोग। बेमौसमी हिमपात और ओलावृष्टि ने बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। चार दिन लगातार मौसम खराब रहने से बागवानी पूरी तरह से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि और बर्फबारी से बागवानों की सेब सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कहीं, भंयकर ओलों ने कहर मचाया तो कहीं भारी हिमपात ने बागवानों को गहरे जख्म दिए हैं।
रामपुर उममंडल के कई ऊंचे इलाकों ने एंटी हेलनेट सहित पूरे सेब के बगीचे ही तबाह हो गए हैं, वहीं सेब के पेड़ों सहित अन्य नकदी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। दलोग, मुनीश, पटेना, ि
विज्ञापन

चक्सा-मझाली, जघोरी सहित कई अन्य इलाकों में सेब की फसल शुरुआती दौर में ही चौपट हो गई है, जिससे बागवानों को करारा झटका लगा है। मुनिश के बागवान नारायण ठाकुर, भूषण, जसवंत, मान सिंह, कलमा नंद ने कहा कि गांव में तीन बार ओलावृष्टि और करीब 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात ने फ्लावरिंग के समय ही सेब की फसल तबाह कर दी।
वहीं, दलोग गांव के वीर बहादुर कायथ, पटेना के मोंटू राणा ने कहा कि भारी हिमपात ने सेब फसल सहित एंटी हेलनेट के साथ पूरा बगीचा ही बर्बाद कर दिया है। वहीं, जघोरी पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने कहा कि 15/20 जघोरी में ओलावृष्टि और हिमपात से सेब, नाशपाती, चूली, जौ और गेंहू आदि फसलें बरबाद हो गई हैं।
वहीं आनी के खनाग, लुहाल, डगसारी, रशांडी, तनाला, बनाला, रमाटन, केलोधार, नरगाली, बगतोरी, कोट, डीम, छलाली, थनाच, करशाला, टकरासी, फनौटी और निरमंड के कई क्षेत्रों में करीब 15 सेंटीमीटर बर्फबारी से सेब की सेटिंग बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लझेरी पंचायत जीतराम, कुलदीप सिंह राणा, तोता राम, खनाग के पूर्व उपप्रधान बुद्धिसिंह राणा, जीवन और संतोष कुमार का कहना है कि बेमौसमी बर्फबारी से सेब फ्लावरिंग पर बुरा असर पड़ा है। बर्फबारी से सेब पौधों को ओलों से बचाने के लिए लगाई गई एंटी हेलनेट डंडों सहित जगह-जगह से उखड़ चुकी है। कई बागवानों के सेब पौधे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे सेब बागवानों की दोहरी क्षति हुई है।
वहीं ननखड़ी में हुई ताजा बर्फबारी से बागवान मायूस हैं। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। ननखड़ी, नारकंडा, बागी, खदराला और सुंगरी में भारी बर्फबारी होने से सेब फसल बर्बाद हो गई है। ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत खमाडी, कुंगलबाल्टी, पूनण, ननखड़ी, अड्डू, गाहण, खोलीघाट, जाहू और मझोली-टिप्पर के ऊंचे इलाकों में सेब फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के बागवाना साहिब सिंह मेहता, चुन्नी लाल, विद्या सिंह, केदार चौहान, भगवान दास, विनोद चौहान, नाकू राम, संगत राम, राजू नंद, राजेश्वर कायथ, बहादुर सिंह वर्मा, कमल सिंह मेहता, रविंद्र खुंद और राजेश खूंद सहित अन्य बागवानों ने कहा कि करीब 75 फीसदी फसल तबाह हो गई है।
वहीं, निरमंड खंड के ऊंचाई और मध्यम क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से 90 फीसदी सेब फसल बर्बाद हो गई है। एंटी हेलनेट फटने और बांस तथा टहनियां टूटने से नुकसान हुआ है। कई जगह तो सेब के पौधे जड़ से उखड़ गए हैं। भगत राम, सेस राम, आत्मा राम, लाल दास, प्यारे लाल, गोविंद, सूर्या, सुरजीत ठाकुर और जयपाल सहित अन्य कई बागवानों ने सरकार और प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई है।

रामपुर उपमंडल के दलोग क्षेत्र में पूरा बगीचा तबाह- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें