फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड के बड़ी लांज में डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
निरमंड बड़ीलांज क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी 1 किलो 542 ग्राम चरस। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड पुलिस स्टेशन के तहत बड़ी लांज क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.542 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को एसआईयू प्रभारी एचसी जगदीश चंद पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच बड़ी लांज प्राथमिक स्कूल के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की गई।
आरोपी की पहचान बालक राम निवासी गांव घाटू, डाकघर उरटू, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चरस लेकर किसे बेचने की फिराक में था। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें