पूह (किन्नौर)। किन्नौर के पूह में पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात को एक व्यक्ति को 11 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसएचओ पूह दिलू राम की अध्यक्षता में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र और मुख्य आरक्षी रमन की टीम पूह में मंगलवार देर रात को गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांगी निवासी एक व्यक्ति को 11 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी को सीजीएम कोर्ट रिकांगपिओ में पेश किया गया। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।