फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक व्यक्ति से 238 ग्राम चरस दुसरे से 96 बोतले अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से 238 ग्राम चरस, जबकि दूसरे से 96 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रोहडू के उपनिरीक्षक रामस्वरूप अन्य जवानों के साथ गश्त पर निकले थे। नाके के दौरान मझगांव में वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को एक जीप से शराब की बोतलें बरामद हुईं। पूछने पर वाहन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस ने वाहन चालक रमेश कुमार (35) के कब्जे से 96 बोतलें शराब अंग्रेजी, देसी और बीयर बिना लाइसेंस के बरामद की हैं। एक अन्य मामले में पुलिस थाना रोहडू के प्रभारी प्रवीण राणा ने गश्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ रूटीन चेकिंग के दौरान समाला में राम बहादुर नाम के नेपाली मूल के व्यक्ति से 238 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रोहडू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने मामले की पुष्टी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें