फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुराने हिंदुस्तान मार्ग का 14.65 करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी से ठोपन 10 किलोमीटर सड़क की जल्द सुधरेगी हालत
विज्ञापन


किन्नौर सहित काजा और स्पीति के हजारों लोगों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

नेशनल हाईवे पांच बंद होने पर विकल्प के रूप में हो पाएगा सड़क का इस्तेमाल

बीरबल नेगी

सांगला(किन्नौर)। खस्ताहाल पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग का जल्द कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पांगी से लेकर ठोपन तक सड़क का सुधार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस 10 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने सहित अन्य कार्यों को अंजाम देगा। इस सड़क की हालत सुधरने से जिले के हजारों ग्रामीणों सहित काजा और स्पीति के ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी के जवानों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। विभाग ने सड़क सुधारने का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग करीब 14.65 करोड़ रुपये की लागत से 10.250 किलोमीटर सड़क की दयनीय हालत सुधारेगा। एक सप्ताह पूर्व से सड़क को चौड़ा करने का कार्य विभाग ने शुरू कर लिया है।
योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा मेटलिंग, टारिंग, निकासी नाली, क्रैश बैरियर, पैरापिट और सुरक्षा दीवारें लगाने के कार्य होंगे। विभाग ने वर्ष 2028 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सड़क की हालत सुधरने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, निचार और पूह विकास खंड की 80 पंचायतों, काजा, स्पीति घाटी के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। यही नहीं जिले में नेशनल हाईवे-पांच अक्सर पूर्णी झूला, पांगी नाला, खादरा नाला, रिब्बा नाला के बाधित होता है। ऐसी स्थिति में इस वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो पाएगी। लंबे समय से खस्ताहाल बनी इस सड़क की हालत सुधरने से जिले के लोगों को राहत पहुंचेगी। जिले के लोग लंबे समय से इस सड़क की हालत सुधारने की मांग उठा रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है। विभाग दो वर्ष के भीतर इस सड़क का कायाकल्प करेगा। पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, बीडीसी अध्यक्ष कल्पा प्रतिमा नेगी, बीडीसी उपाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, उप प्रधान कल्पा राजकुमार नेगी ने राजस्व, बागवानी जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 14.65 करोड़ की लागत से पांगी से लेकर ठोपन तक सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। दो वर्ष के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अभिषेक शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कल्पा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें