फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के युवाओं को रोजगार देना गलत: एनएसयूआई

विज्ञापन
एनएसयूआई रिकांगपिओ एसडीएम कल्पा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ कॉलेज की एनएसयूआई इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेज कर प्रदेश सचिवालय में बाहरी राज्यों के युवाओं को रोजगार देने का विरोध जताया है। इकाई ने एसडीएम कल्पा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश सचिवालय में 155 क्लर्कों की भर्ती हुई है। जिस में बिहार से सात, दिल्ली से चार, चंडीगढ़ से दो, झारखंड, हरियाणा से एक-एक लिपिक नियुक्त हुआ है। जो प्रदेश के पढ़े लिखे युवा बेरोजगारों के हितों के साथ खिलवाड़ है। हिमाचल सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एनएसयूआई रिकांगपिओ हिमाचल सचिवालय में बाहरी राज्यों के लिपिक पद पर भर्ती का विरोध करती है। उन्होंने मांग उठाई है कि मुख्यमंत्री की ओर से इस पर कार्रवाई की जाए जिससे प्रदेश के युवाओं के हितों का ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एनएसयूआई स्वर्ण दीप, उपाध्यक्ष रितु, सचिव राहुल, एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष लक्ष्य और उपाध्यक्ष होशियार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें