फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा 11 अगस्त होगा रिकांगपिओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों जिन्होंने 18 जून, 2019 को शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन अभ्यर्थियों के लिए पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अगस्त रविवार को 12.00 बजे टीएस नेगी कॉलेज रिकांगपिओ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला किन्नौर के प्रवक्ता के अनुसार लिखित परीक्षा के लिए शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा ई मेल/ एसएमएस के माध्यम से भेजे जा चुके हैं, यदि किसी अभ्यर्र्थी को जिसने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, को लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र किसी कारणवश प्राप्त नहीं होता है तो वह 8 अगस्त, 2019 तक कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला किन्नौर स्थित रिकांगपिओ से किसी भी कार्य दिवस को प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
यह परीक्षा 80 अंक की होगी जिसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा, सामान्य जागरूकता, गणित, विज्ञान और तर्क की योग्यता पर 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 अंक एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 32 अंक लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के परिणाम की योग्यता के आधार पर एक पद के लिए तीन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लाना अनिवार्य होगा, बिना प्रवेश पत्र के लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रात: 10 बजे रिपोर्ट करनी होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ नीला, काला पैन लाना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा से संबधित किसी भी जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दूरभाष नंबर 07186-222294, 223055 और 222873 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें