एनएसएस के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए योजना समिति का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रो. संधीरा और प्रो. भूपेंद्र भी मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में अंजलि, उर्वशी और अनुराग को अध्यक्ष बनाया गया है। वर्षा, स्नेहा और शिवानी को उपाध्यक्ष, जबकि स्नेहा, श्रेया और अर्चिता को महासचिव नियुक्त किया गया। प्रिंस धांटा, मोनालीसा और तमन्ना को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। यतिन को मेस कमेटी का प्रमुख, पवन को स्टोर इंचार्ज, श्रुति को टेक्निकल हेड, विनय को सांस्कृतिक प्रमुख, प्रतिज्ञा को रिफ्रेशमेंट कमेटी की प्रभारी, अंजलि को ऑफिस इंचार्ज तथा तमन्ना को स्टेज कमेटी की जिम्मेदारी दी गई। अनुशासन समिति में तमन्ना, रवि, अनुराग, रंजीता और दिवांश सहित अन्य स्वयंसेवकों को शामिल किया गया है। वहीं अमृत को प्रेस एवं फोटोग्राफी तथा योगेश और नवीन को न्यूज रिपोर्टर नियुक्त किया गया। बैठक में एनएसएस इकाई के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक योजना समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया।