फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अब शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो होगा लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे निवारण को लेकर पुलिस का सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू
विज्ञापन

अभियान के तहत नशे के खिलाफ किन्नौर पुलिस कर रही लोगों को जागरूक

एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने जिले के लोगों से की सहयोग की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। नशा एक ऐसी कुरीति है, जो युवा वर्ग को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रहा है। इससे समाज में कई तरीके की कुरीतियां जन्म लेती हैं। जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पुलिस नशे पर रोक लगाने के साथ साथ विभिन्न कानूनी पहलुओं से जनता को अवगत कराएगी।
विज्ञापन


किन्नौर जिले में नशे पर रोक लगाने के उद्देश्य से किन्नौर पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान सोमवार से शुरू हो गया, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले के छह पुलिस थाना, नौ पुलिस चौकी और बैरियरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में नशा निवारण के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायतों, महिला मंडल, युवक मंडल, शिक्षण संस्थानों, विभिन्न यूनियनों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस द्वारा नशा निवारण को लेकर लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ड्रग्स, भांग, साइबर क्राइम सहित अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी से लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जिले के किसी भी स्थान पर कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता पकड़ा गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले भर के पुलिस थानों, चौकियों और बैरियर में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था को चाकचौबंद करने का भी प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया है कि वे नशे की कुरीति से दूर होकर सामाजिक कार्यों में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि सोमवार को पुलिस थाना भावानगर, टापरी, सांगला, रिकांगपिओ, मूरंग और पूह में ग्रामीणों को नशा निवारण के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा पुलिस चौकी निचार, कटगांव, कड़छम, कल्पा, पांगी, यंगथग और चौरा व डूबलिंग चैक पोस्ट पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें