फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा बस स्टैंड में बैठने को जगह न पीने के पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग न होने से लोग जाम से होते हैं परेशान, बाईपास बनाने का मामला भी लटका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नेरवा (रोहड़ू ) । नेरवा में हिमाचल पथ परिवहन निगम का अपना डिपो है। नेरवा में बस अड्डा 2012 में चालू किया गया था। यहां से प्रतिदिन लगभग 50 रूटों पर बसें जाती हैं, लेकिन बस अड्डे में यात्रियों के लिए न बैठने की जगह है और न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था है। बस अड्डे में अपनी छत न होने के कारण यात्रियों को खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। हाल यह है कि एक शौचालय तक नहीं बन पाया है। वहीं, पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। लंबे समय से बाईपास बनाने का मामला सरकार के पास लंबित है। कई बार सर्वे हो चुके, लेकिन आम सहमति न बन पाने और बजट स्वीकृत न होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। बाईपास बन जाने से केवल नेरवा बाजार को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के इस कस्बे में कोई भी सार्वजनिक पार्किंग न होने के कारण लोग जहां जगह मिले, वहां वाहन खड़े कर चले जाते हैं। इस कारण जाम लगना आम हो गया है। नगर पंचायत नेरवा की बहुमंजिला पार्किंग के लिए जगह चयनित कर ली गई है। अब इसके लिए वन विभाग के पास क्लीयरेंस का मामला लटका हुआ है। नगर पंचायत नेरवा के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु से गुहार लगाई है कि संबंधित विभागों को निर्देश दे कर इन समस्याओं का समाधान करवाएं।
बाईपास सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने करवाना है। पाकिंग के लिए नगर पंचायत की ओर से स्थान को चयन कर दिया गया है। वन विभाग की अनुमति के बाद पार्किंग बन जाएगी। बबीता तंगडाईक अध्यक्ष नगर पंचायत नेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

नेरवा बस स्टैंड में पीने के पानी का एक नल लगा है। नल में कई बार पानी टूट जाता है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। शौचालय का निर्माण प्रबंधन ने करवाना है। इस संबंध में उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं। रोशन गजटा, प्रभारी बस अड़डा नेरवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें