फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रदेशभर के अस्पतालों को मिले डॉक्टर, निरमंड को निराशा

विज्ञापन
कॉमरेड नेता एवं हिमाचल किसान सभा के निरमंड खंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद
विज्ञापन
32 पंचायतों के मुख्यालय में डॉक्टरों का टोटा, बीएमओ का पद भी चल रहा खाली
विज्ञापन


क्षेत्र की जनता में सरकार के प्रति रोष, डॉक्टरों की तैनाती की उठी मांग

राकेश बिन्नी शर्मा

निरमंड (कुल्लू)। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं, लेकिन उपमंडल निरमंड के हजारों लोगों के स्वास्थ्य लाभ को सरकार ने अनदेखा किया है। लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे आनी विधानसभा क्षेत्र की 32 पंचायतों के सिविल अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य रामभरोसे चल रहा है। प्रदेशभर में डॉक्टरों की नियुक्तियां होने के बावजूद निरमंड को एक भी डॉक्टर नहीं मिल पाया। सिविल अस्पताल निरमंड में रोजाना 170 से अधिक ओपीडी और करीब 130 आईपीडी रहती है। अव्यवस्था का आलम यह है कि अस्पताल में एक बीएमओ तक की तैनाती नहीं हो पाई है, जबकि डॉक्टरों के स्वीकृत आठ पदों में से पांच खाली चल रहे हैं। अस्पताल में एक दंत चिकित्सक का पद भी बीते कई वर्षों से रिक्त है। स्टाफ नर्स के पांच में से तीन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भी पांच में से तीन पद खाली हैं। ऐसे में उपमंडल के दूरदराज के क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों को डेपुटेशन पर बुलाकर अस्पताल का काम चलाया जा रहा है। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। निरमंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों को रामपुर और शिमला की ओर रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सरकार के घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे यहां हवा होते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कहा

-निरमंड निवासी हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व के वर्षों में अस्पताल में बीएमओ समेत कुल 10 डॉक्टर तैनात थे, लेकिन आज सरकार ने एक-एक कर डॉक्टरों के तबादले कर दिए, लेकिन खाली पदों को नहीं भरा जा रहा। हजारों ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


-पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने कहा कि प्रदेश सरकार निरमंड क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द अस्पताल के रिक्त पदों को भरने की मांग की है।

-जिला परिषद चायल वार्ड के सदस्य पूर्ण ठाकुर ने कहा कि 32 पंचायतों और एक नगर पंचायत के हजारों ग्रामीण इस अस्पताल पर आश्रित हैं। सरकार को इन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करनी चाहिए, ताकि आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ न हो।

-हिमाचल किसान सभा निरमंड अध्यक्ष देवकी नंद ने कहा कि निरमंड अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को न भरा जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में जिस प्रकार डॉक्टरों की तैनाती हुई है, उसी तर्ज पर निरमंड अस्पताल में भी डॉक्टरों की तैनाती की जानी चाहिए। -संवाद
विज्ञापन


कॉमरेड नेता एवं हिमाचल किसान सभा के निरमंड खंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद

कॉमरेड नेता एवं हिमाचल किसान सभा के निरमंड खंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद

कॉमरेड नेता एवं हिमाचल किसान सभा के निरमंड खंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें