नित्थर में शिविरात्रि के अगले दिन स्वांग नृत्य करते लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर ( कुल्लू)। नित्थर के ऊपरी क्षेत्र कटार, कुठेड़ में महाशिवरात्रि के अगले दिन वीरवार को हर गांव में महाशिवरात्रि स्वांग नृत्य का आयोजन किया गया। लोगों ने स्वांग के आयोजन से सदियों से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन किया।
लोगों ने महाशिवरात्रि के गीत के साथ में अपने सगे-संबंधियों को पकवान भी बांटें। स्वांग नृत्य में हनुमान के चरित्र को बडे़ भक्तिमय तरीके से पेश किया। कलाकार पद्म सिंह, धर्मपाल दयाल सिंह, बालकृष्ण विनोद कुमार, शिव कुमार सुरेश ठाकुर इंद्र सिंह ने अन्य लोगों का मनोरंजन किया। स्वांग में रुप सिंह, रोनी, दलीप, विनोद, सनी और करीषु ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाया।