फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निशांत हेड ब्वॉय, शबनम चुनी हेड गर्ल

Wed, 17 May 2023 09:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
तकलेच स्कूल में लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का किया चयन।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजमाता शांति देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चयन चुनाव प्रक्रिया से किया। इसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में हेड ब्वॉय के लिए सुमित, निशांत और मुकेश बतौर उम्मीदवार मैदान में थे। छात्रा वर्ग में हेड गर्ल के उम्मीदवार के तौर पर शबनम, महम और अंजनी रही। चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से निशांत को हेड ब्वॉय चुना गया।
शबनम हेड गर्ल चुनी। चुनावी प्रक्रिया में सुनील मेहता, चांद, गोविंद शाक्या, चंदन देष्टा, संतोष छट्टू, रचना, ममता सोनी, अनिता ठाकुर, कविता ठाकुर और राधा कुमारी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
विज्ञापन

उपप्रधानाचार्य अशोक मेहता ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कहा कि चुनाव में छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग कर मतदान का महत्व समझा। इस मौके पर डीपीई संजय नेगी सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें