फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निचार ने मीरू को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित के नाम रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। निचार के मिनी स्टेडियम में शोठाधारी वारियर्स निचार की और से आयोजित अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता पर भगवती वॉरियर्स निचार टीम ने अपना कब्जा जमाया है। वहीं मीरू गांव की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अंकित को दिया गया।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम निचार में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में मीरू की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निचार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मीरू टीम निर्धारित आठ ओवर में 65 रन का लक्ष्य पार नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में दिनेश नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विजेता और उप विजेता टीम के प्रतिभागीयों को मुख्य अतिथि दिनेश नेगी और विशेष अतिथि उप प्रधान निचार पंचायत जगदेव सिंह और रमेश नेगी ने 15 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम को सात हजार रुपये की राशि व ट्रॉफी से नवाजा। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता आयोजित करने पर आयोजकों को 21 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी। इसके अलावा प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच आलोक चुने गए। बेस्ट कीपर सैम, बेस्ट गेंदबाज साहिल, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक प्रत्यक्ष को चुना गया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें