फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मजदूर की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली की रात भ्रदाश में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे नेपाली मूल के तीनों आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी दबोचे, आज अदालत में किए जाएंगे पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत भद्राश में अपने साथी मजदूर की हत्या कर फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। तीनों के खिलाफ रामपुर पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक दिल बहादुर निवासी नेपाल की शिकायत पर पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दी शिकायत में दिल बहादुर ने बताया कि होली वाले दिन शिकायतकर्ता और उसका चचेरा भाई राजेंद्र निवासी नेपाल भद्राश गए थे। भद्राश में इनका तीन अन्य नेपाली मूल के लोगों के साथ कमरे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद तीन लोगों ने शिकायतकर्ता और उसके चचेरे भाई राजेंद्र के साथ मारपीट करके तेज धारदार हथियार से हमला किया। इस मारपीट और हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई। दोनों के रिश्तेदार जब उनको इलाज के लिए खनेरी अस्पताल ला रहे थे तो राजेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दिल बहादुर का इलाज खनेरी अस्पताल में चल रहा है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए और अभियोग के अन्वेषण के लिए थाना प्रभारी रामपुर जय देव सिंह की अगुवाई में स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम गठित की गई। विशेष अन्वेषण दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों मिंग (23) निवासी गांव अमलाचोर, डाकघर सिसनी वार्ड नंबर 3 जिला रुकुम, लुम्बिनी प्रदेश नेपाल, सागर थापा (30) निवासी गांव पेईयावाडा, डाकघर वाफिकोट, वार्ड नंबर 3 जिला रुकुम, करनाली प्रदेश, नेपाल और रमन (19) निवासी गांव लाम्पाकोट, डाकघर, सिसनी कोट वार्ड न0 8 जिला रुकुम, लुम्बिनी प्रदेश नेपाल को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार दोपहर तीनों को भद्राश के साथ लगते जंगल से दबोचा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को तीनों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस ने हत्या के मामले में फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें