फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में एक सप्ताह बाद दौड़े छोटे वाहन, शाम को फिर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे यातायात के लिए एनएच पांच बहाल
विज्ञापन


एनएचएआई के अलावा सेना और बीआरओ की मशीनें भी मार्ग बहाली में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र निगुलसरी-26 सेक्टर के पास बंद पड़े राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच को आखिरकार शनिवार करीब 12:45 बजे बहाल कर दिया गया, लेकिन शाम को पहाड़ी से भूस्खलन होने से फिर बंद हो गया। हालांकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर दलदल होने की वजह से अभी फिलहाल छोटे वाहनों की आवाजाही करवाई गई।

गौर हो कि निगुलसरी के पास बीते शनिवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच का 80 मीटर हिस्सा पूरी तरह से धंस गया था। सूचना मिलते ही एनएचएआई के अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर मशीनों की मदद से अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने में जुटे रहे, लेकिन जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊपरी पहाड़ी से लगातार चट्टानों के गिरने से मार्ग को खोलने में भारी असुविधाएं पेश आई। अवरुद्ध मार्ग को खोले जाने के लिए भारतीय सेना और सीमा सड़क संगठन की मशीनों की मदद भी ली गई, लेकिन जिले में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते अवरुद्ध मार्ग के बहाली कार्यों में अधिक वक्त लगा। पूरे सात दिनों तक एनएचएआई के अधिकारी और मजदूर जान की परवाह किए बिना मार्ग बहाली के कार्यों में जुटे रहे। इस दौरान एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता उमेश लारजू, कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी दिन-रात एनएच पांच बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एनएचएआई के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि अवरुद्ध मार्ग को फिलहाल बहाल कर दिया गया है। अभी सड़क की स्थिति को सुधारने की जरूरत है। सड़क की हालात को जल्द ठीक करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि जिले के लोगों को आवाजाही करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें