फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, नेशनल हाईवे पांच कई घंटे रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के चलते रामपुर उपमंडल की सभी ग्रामीण सडक़ें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। वहीं नेशनल हाईवे पांच पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण शिमला का संपर्क कई घंटे तक कट रहा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है, जिस कारण हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं एनएच प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल करने में जुटे हुए हैं।

रविवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण रामपुर उपमंडल में फिर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उपमंडल के सभी ग्रामीण रूट वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। सोमवार को उपमंडल के सभी रूटों पर सड़कों के बाधित रहने से निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते रामपुर उपमंडल में 11, आनी क्षेत्र में तीन बसें फंस गई हैं। सोमवार सुबह रामुपर से शिमला की ओर निगम की बसों को भेजा गया, लेकिन कुमारसैन में एनएच बाधित होने के कारण बसों को वापस बुलाना पड़ा। कुमारसैन, शिलारू, ब्रौनी खड्ड में नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बाधित हो गया, जिस कारण शिमला की ओर निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रामपुर डिपो की आठ बसें शिमला में फंस गई हैं। उपमंडल रामपुर में यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन


उधर, परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी राजेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार को रामपुर उपमंडल के सभी ग्रामीण रूट ठप रहे, जबकि शिमला की ओर भी निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। रामपुर में निगम की 11, जबकि आनी उपमंडल में तीन बसें फंस गई हैं। सड़कों की हालत सुधरते ही निगम की बसों की आवाजाही सुनिश्चित हो पाएगी।
विज्ञापन

उधर, एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीपी सिंह ने बताया कि कुमारसैन के पास एनएच-5 को बहाल कर दिया गया है। कहा कि बारिश के चलते भूस्खलन होने से मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें