ज्यूरी के नजदीक कोटला में नंदपुल ने जीता वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। कोटला में प्रथम दलीप नेगी मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में नंदपुर (जुब्बल) की टीम ने चंभू ब्वॉयज झाकड़ी को 3-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि चंभू टीम उप विजेता बनी।
नव युवक मंडल बठारा की वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी धर्म सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में जुब्बल, रोहडू, आनी, झाकड़ी सहित क्षेत्र की 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच नंदपुर और चंभू ब्वॉयज झाकड़ी के बीच खेला गया जिस में नंदपुर की टीम विजेता रही। समापन पर महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें चार टीमों ने भाग लिया।
रस्साकशी में महिला मंडल ज्यूरी की टीम विजेता रही जबकि महिला मंडल कोटला की टीम उप विजेता बनी। मुख्यातिथि धर्म सिंह नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब नितेश पेजटा नंदपुर को दिया गया। विजेता टीम नंदपुर को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी जबकि उप विजेता टीम को 10 हजार नकद और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। रस्साकशी का पहला इनाम ट्रॉफी और 5100 नकद राशि जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 2100 रुपये इनाम दिया गया।
इस मौके पर सुशील नेगी, जगत नेगी, पदम नेगी, गोविंद नेगी, उप प्रधान अविनाश, राजकुमार मसोई, हेमराज चौहान, जय सिंह मेहता, कृष्ण मसोई, गौरव, जयपाल मेहता, संजीव चौहान मौजूद रहे।