भाषा एवं सस्कृति विभाग किन्नौर द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के विज?
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग किन्नौर ने महात्मा गांधी की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सात पाठशालाओं के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों पर आधारित यह प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई।
जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज के संदर्भ में महात्मा गांधी की शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हैं। कोरोनाकाल में उनका ग्राम स्वराज का सिद्धांत महत्वपूर्ण साबित हुआ है। उनका मानना था कि अगर ग्राम स्तर पर पंचायतें सुदृढ़ और आत्मनिर्भर होंगी तो राष्ट्र सुदृढ़ हो सकेगा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति रिवाजों के संरक्षण का आग्रह किया। सामाजिक कार्यों जैसे गांव की सफाई व्यवस्था नशा निवारण में अहम भूमिका निभाने का कार्य किया। भारत सरकार ने अक्तूबर माह को क्लीन इंडिया सेफ इंडिया अभियान चलाया है। इसका मुख्य उद्देश्य देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ की वर्षा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगलिग की अंशिका नेगी ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की अरचीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ की नैंसी पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी की प्राची द्वितीय, और जवाहर नवोदय विद्यालय के आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के केवल महंत विभिन्न पाठशालाओं के शिक्षक मौजूद रहे।