संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सालभर में शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को नवाजा। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सबको मोह लिया।
समारोह में मोहित वर्मा और हिमानी मुखिया को साल के श्रेष्ठ छात्र के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा मोहित ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। राहुल, लक्ष्मी, खुशवंत, डिंपल ठाकुर और कृतिका का चयन एमबीबीएस में होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। आदित्य और अपूर्व का आईआईटी, गिरीश और गौरव का चयन एनआईटी में होने पर उन्हें नवाजा गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पर मिस्टर और मिस सिग्मा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मिस और मिस्टर के चयन के लिए कई राउंड आयोजित किए गए। निर्णायक मंडल ने अंशित शर्मा को मिस्टर और ऋतिक्षा नेगी को मिस सिग्मा के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम में डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्कूल निदेशक अतुल टंडन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। अतुल टंडन ने कहा कि सत्र 2023-24 में प्राइमरी सेक्शन नए परिसर में संचालित किया जाएगा।