फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई के टाहू गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। थरोला पंचायत के टाहू गांव में शुक्रवार देर रात अग्निकांड में तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इस घटना में चार परिवार बेघर हो गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार आग देर रात करीब 3:00 बजे लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देर रात परिवार के एक सदस्य को जब धुएं की वजह से घुटन महसूस हुई तो, उन्होंने देखा कि मकान से आग की लपटें उठ रही हैं। उन्होंने तुरंत परिवार के सभी सदस्यों को जगाया। इसी बीच जब गांव के लोगों को शोर सुनाई दिया तो, सभी घरों से बाहर निकलकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों के प्रयास से गांव के अन्य मकानों को तो बचा लिया गया लेकिन तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने दमकल वाहन को भी सूचित किया। लेकिन दमकल वाहन सुबह के समय ही पहुंच पाया। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। पीड़ित परिवार पवन कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं। मकान जलने से चारों का परिवार बेघर हो गया है। तहसीलदार कोटखाई अरुण शर्मा ने बताया कि भवन में 17 से 18 कमरे थे। आग की वजह से करीब 45 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ उनके ठहरने के लिए अस्थायी तौर पर उचित व्यवस्था की गई है। वहीं भाजपा नेता चेतन बरागटा ने इस अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें