फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर के 57 पदों के लिए मिले 408 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी नेरवा ने 57 स्कूलों में होने वाली मल्टी टास्क वर्कर भर्तियों को लेकर समिति के चेयरमैन एवं एसडीएम के साथ बैठक की। काउंसलिंग को लेकर चर्चा की गई। प्राथमिक शिक्षा खंड नेरवा के अंतर्गत 57 स्कूलों में होने वाली मल्टी टास्क वर्कर भर्तियों के लिए कुल 408 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल के साथ चर्चा के बाद काउंसलिंग के लिए 15, 16, 23 और 24 जून की तिथियां निर्धारित की गईं। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नेरवा भीम सिंह ने बताया कि काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को कॉल लेटर नौ जून से भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01783-264006 पर संपर्क किया जा सकता है
काउंसलिंग की तिथियां
15 जून राजकीय केंद्रीय प्राथमिक स्कूल टेलर, राजकीय प्राथमिक स्कूल सुनली, गुम्मा, पोड़न, रोहाना, रानवी, कोटी, झंडुवा, केंद्रीय प्राथमिक स्कूल पौड़िया, राजकीय प्राथमिक स्कूल धनत, डाची स्कूल, चइंजन स्कूल, फावला स्कूल, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक स्कूल रुस्लाह, राजकीय प्राथमिक स्कूल बावी और अजीतपुर स्कूल।
विज्ञापन

16 जून राजकीय प्राथमिक स्कूल थिथरौली, खुरोग, हिरह, सरेंन, शटल, रिन्जट, बजाह, सॉयल, खुड़वी, शामठा, बानी, क्यारला और न्योटी।
23 जून राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय बौर, राजकीय प्राथमिक स्कूल भाटगढ़, बांदुर, कुटांगण, छाछड़, राजकीय केंद्र प्राथमिक स्कूल हलाऊ, राजकीय प्राथमिक स्कूल घाला, दियांडली, किड़ग,भरटों , बटेरा, राजकीय केंद्र प्राथमिक स्कूल केदी और राजकीय प्राथमिक स्कूल शवाला।
24 जून राजकीय माध्यमिक स्कूल खुरोग, राजकीय माध्यमिक स्कूल सोबल, राजकीय माध्यमिक स्कूल क्यारनू, राजकीय माध्यमिक स्कूल घाला, राजकीय माध्यमिक स्कूल आर, राजकीय माध्यमिक स्कूल शटल, राजकीय माध्यमिक स्कूल बजाह, राजकीय माध्यमिक स्कूल मधाना, राजकीय माध्यमिक स्कूल बोहराड़, राजकीय माध्यमिक स्कूल बानी, राजकीय माध्यमिक स्कूल शवाला, राजकीय प्राथमिक स्कूल टिक्करी, राजकीय प्राथमिक स्कूल लछोग और राजकीय प्राथमिक स्कूल हड़ेऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें