मंत्री राजेंद्र गर्ग हाटू माता मंदिर में दर्शन करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग प्रसिद्ध हाटू माता में शीश नवाया। उन्होेंने इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की। यहां पहुंचने पर कमेटी अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने राजेंद्र गर्ग का स्वागत किया।
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि हाटू माता मंदिर क्षेत्र का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि नारकंडा से हाटू मंदिर तक खस्ताहालत सड़क को चौड़ा और टारिंग कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं विकास कार्य के लिए भी धनराशि भी मुहैया करवाई जाएगी।
मंदिर कमेटी हाटू प्रधान कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री राजेंद्र गर्ग ने हाटू सड़क का कायाकल्प करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हाटू मंदिर के दौरे के दौरान मंदिर के लिए पेयजल योजना और सड़क मरम्मत के लिए धनराशि मुहैया करवाने का आश्वासन दिया था, यह कार्य प्रगति पर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।