फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के लिए आठ नवंबर तक बंद रहेगा मिनस-रोहाणा एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। राष्ट्रीय राजमार्ग-707 को डबल लेन बनाने के कार्य के चलते मिनस-रोहणा एनएच पर अब आठ नवंबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस दौरान यातायात वैकल्पिक मार्ग से वाया रोहनाट चलाया गया है। डबललेन निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के आग्रह पर प्रशासन ने यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले चार नवंबर तक सड़क को बंद रखने की अनुमति ली गई थी। एसडीएम चौपाल को लिखे पत्र में कंपनी ने आग्रह किया है कि चट्टानों को काटने के लिए ब्लास्टिंग करनी पड़ रही है। इसको देखते हुए मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक बंद करना आवश्यक है। इससे पहले एसडीएम चौपाल ने 29 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सड़क को यातायात के लिए बंद करने की अनुमति प्रदान की थी।
अब कंपनी ने दोबारा आग्रह यिका हैकि कार्य इस अवधि में पूरा नहीं हो पाया है। इसको देखते हुए अब 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मार्ग को बंद रखने की दोबारा अनुमति दी जाए। एसडीएम ने कंपनी को निर्देश दिए हैं कि पहले की तरह रोहाणा और मीनस दोनों स्थानों पर बोर्ड लगाकर यात्रियों को सूचना प्रदान की जाए। इसके साथ ही दोनों स्थानों पर कर्मचारी भी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें