स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मझेवटी स्कूल को मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया सम्मानि?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ मायध्यकि पाठशाला मझेवठी को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय के पुरस्कार से नवाजा गया। शिमला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्कूल प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश कुमार को यह पुरस्कार सौंपा।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना भारत सरकार संचालित करता है। इसी कड़ी में वर्ष 2021-22 के लिए मझेवठी स्कूल को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर तीन श्रेणियों में अव्वल और ओवरआल प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य ने सभी स्टाफ सदस्यों, बच्चों और स्थानीय जनता को शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले स्कूल ने जून 2022 में ही जिला स्तर पर भी स्वच्छ विद्यालय का प्रथम पुरस्कार उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी से प्राप्त किया था।