फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेबड़ी में भालुओं ने अनार की फसल पर की बरबाद

विज्ञापन
नित्थर के चेबड़ी गांव में भालुओं ने तबाह की अनार की फसल। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के चेबड़ी गांव में भालुओं ने बागवानों की अनार की फसल बरबाद कर दी है। इसी क्षेत्र में मंगलवार रात को तीन भालुओं ने शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के साथ लगते सुरजीत शर्मा के अनार के बगीचे को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। इससे बागवान को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस बर्ष अनार की फसल भी अच्छी थी, लेकिन भालुओं ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि फसलों के साथ ही लोगों पर हमले का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चेबड़ी गांव में रात के समय तीन भालुओं को मक्की के खेतों में भी देखा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि शाम ढलते ही भालू गांव में घुस जाते हैं और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने इस गंभीर विषय पर वन विभाग से संज्ञान लेने की मांग उठाई है। डीएफओ लूहरी चमन रॉव ने कहा कि जहां भालुओं का खतरा ज्यादा है, वहां पर पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें