फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने दौड़ लगाकर दिया फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सराहन में नेहरू युवा केंद्र आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। निरमंड खंड की सराहन पंचायत में युवाओं ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया का संदेश दिया। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मैराथन का आयोजन करवाया। मैराथन में क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निरमंड खंड के स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर और राजेश कायथ ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने जीवन में खेलों की महत्ता भी बताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मंडल ढलेर, युवा मंडल दोहरानाला और युवा मंडल बागीपुल ने सहयोग दिया। इस मौके पर विनय ठाकुर, श्याम लाल, पुनीत कर्ण, महेश ठाकुर, चंद्र सिंह, अमित शर्मा, भाग चंद और पवन देव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें