ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में अध्यापक -अभिवावक संघ के पदाधिकरी और सदस्य सा
रिकांगपिओ कॉलेज में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में पीटीए की बैठक हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी अभिवावकों और प्राध्यापकों का अभिवादन किया। पीटीए सचिव प्रो. देवराज नेगी ने सत्र 2023-2024 में महाविद्यालय की ओर से आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की और पीटीए फंड से महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों में खर्च किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. धर्मकीर्ति नेगी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. भगवान सिंह नेगी ने पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अजय वीर को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इनके अलावा उपप्रधान माया देवी, सचिव प्रो. देवराज नेगी, सहसचिव योविंद्र और कोषाध्यक्ष कपूर चंद को चुना गया। मुख्य सलाहकार आरसी मेहता को नियुक्त किया गया।
कार्यकारी सदस्यों के रूप में प्रो. बालम नेगी, प्रो. जनक नेगी, डॉ. ज्ञान चंद शर्मा, प्रो. कुशाल शर्मा, प्रो. तांजीन नारगू और डॉ. शेर सिंह नेगी को चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने चयनित कार्यकारिणी और समस्त अध्यापक -अभिवावक संघ के सदस्यों को आमसभा के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाने के बाद विभिन्न लंबित विकासात्मक कार्यों पर भी मंथन किया गया। छात्रावास भवन का निर्माण करना, बहुउद्देशीय भवन का निर्माण, कॉलेज परिसर की चारदीवारी में बाड़ लगवाना, ग्रीन कैंपस के विस्तारीकरण को लेकर कार्यकारिणी से सहयोग का आग्रह किया। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने महाविद्यालय के विकासात्मक और छात्र कल्याण के कार्यों में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।