फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर-लूहरी मार्ग पर खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ेओ मोड़ के पास रात को हुआ हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद सुबह निकाला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-लूहरी सड़क पर शुक्रवार रात 400 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा नित्थर बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर पढ़ेओ मोड़ के पास हुआ।
मरने वाले की पहचान शानी गांव के सतीश कुमार (37) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। सूचना मिलते ही नित्थर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद अंधेरे में व्यक्ति की तलाश शुरू की। जब व्यक्ति मिला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि गहरी खाई में गिरने से सतीश कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय और दुर्गम पहाड़ी होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। शनिवार सुबह लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। इसमें शानी और घोरला गांव के ग्रामीणों ने पुलिस का सहयोग किया।
विज्ञापन

डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें