फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित कर देश और प्रदेश को करें गौरवान्वित : जगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने सुंगरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बढ़ाया मनोबल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। बेटियों को शिक्षित करने से मां-बाप सहित देश और प्रदेश का नाम रोशन होता है। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने सुंगरा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि बेटियां हमारी शान होती हैं और जनजातीय जिला किन्नौर की बेटियों ने तो हिमाचल प्रदेश को राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा सहित खेल के क्षेत्र में कई बार गौरवान्वित किया है। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपनी बेटियों को शिक्षित कर उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने का मौका प्रदान करें, ताकि देश व प्रदेश का नाम इसी प्रकार रोशन करती रहें। कहा कि हिमाचल में कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से मिटाने और लड़कियों को बेहतर जीवन प्रदान करने के दृष्टिगत वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उदारतापूर्ण सोच के चलते बीते वर्ष ही इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एकल लड़की के माता-पिता को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 35 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया। दो लड़कियों के उपरांत परिवार नियोजन करने वाले माता-पिता को एक लाख रुपये की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सरकार ने बेटी है अनमोल योजना को आरंभ किया है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को पहली बेटी का जन्म होने पर 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति खाते में जमा की जाएगी। पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक 300 रुपये से लेकर 12000 रुपये तक की आर्थिक सहायता, किताबें और वर्दी खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी। बारहवीं कक्षा के बाद स्नातक के लिए यदि लड़की अपनी पढ़ाई जारी रखती है तो उसे 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को बेटियों की अहमियत के बारे में जागरूक किया गया। महिला मंडलों को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 5 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें बेटी कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य सुखदेव नेगी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलदीप नेगी, उपनिदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें