फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
मैड ब्वॉयज कमलाऊ बनी पीपीएल क्रिकेट चैंपियन - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 12/20 वैली के पटेना में आयोजित पटेना प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में हर्ष कायथ की शानदार अर्धशतकीय पारी और माइकल की घातक गेंदबाजी के दम पर कमलाऊ की टीम चैंपियन बनीं। शरारू यूथ स्पोर्ट्स क्लब पटेना द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कूहल पंचायत प्रधान मीरा खाची बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला एनआरएस दोफदा और मैड ब्वॉयज कमलाऊ के बीच खेला गया। मैड ब्वॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 80 रन बनाए। इसमें कमलाऊ टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हर्ष कायथ ने 7 छक्के लगाकर 50 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन जवाबी पारी खेलने उतरी दोफदा की टीम मोहित की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई। मोहित ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मोनू बेश्टू, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गोलू चौहान और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोहित को चुना गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 77 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 35 हजार व ट्रॉफी देकर नवाजा। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष बिट्टू भंडारी, उपाध्यक्ष भूप सिंह, सचिव सुनील चौहान, सह सचिव अनिल कुमार और कोषाध्यक्ष सुरेश भंडारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें