रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार सड़क सुरक्षा क्लब का गठन किया गया।
दस दौरान क्लब ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें संवाद, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संवाद प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सड़क दुर्घटनाओं, सड़क सुरक्षा, शराब पीकर और नशे का सेवन कर वाहन न चलाने, वाहन चलाती बार मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, लापरवाही और मौज मस्ती में वाहन चलाना, संपूर्ण ड्राइविंग प्रशिक्षण की कमी के कारण वाहन चलाना, हेलमेट पहनना, यातायात नियमों का पालन करना, संयम, शांत मन से वाहन चलाना, सड़क सुरक्षा नियमों की व्यापक जानकारी होना सहित कई विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
संवाद प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा मधुमिता ने पहला, बीकॉम द्वितीय वर्ष की सुप्रिया ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की सबीना ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दीप्ति ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की नीतिका ने द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष की फु नचौक डोलमा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पूजा ने पहला, बीएससी द्वितीय वर्ष की कृष्णा राणा ने दूसरा और बीएससी तृतीय वर्ष की निवेदिता ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के प्राध्यापक धर्म कीर्ति नेगी ने सड़क सुरक्षा पर एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंसिपल इलेवन की टीम ने भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को पराजित किया। वहीं, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों सहित दुर्घटनाओं से बचाव विषय पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 180 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक जनक नेगी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रिकांगपिओ शहर की ओर रवाना किया। कार्यशाला, क्रिकेट मैच और रैली का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक प्रोफेसर मोहन सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. जीवन मसोई, बालम नेगी, डॉ. ज्ञान चंद शर्मा, धर्म कीर्ति नेगी, शांता नेगी, डॉ. कृष्ण कुमार नेगी, डॉ. बृजमोहन, सचिन भारद्वाज, यशपाल शर्मा, विद्या मणि, जयाप्रदा, शिवांगिनी नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। यह जानकारी क्लब के को ऑर्डिनेटर प्रोफेसर मोहन सिंह नेगी ने दी।