फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी में ग्रामीणों को पढ़ाया कानून का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वीरवार को विकास खंड कल्पा के कोठी गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर निशांत वर्मा ने की। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों विशेषकर महिलाओं के प्रति हिंसा और उत्पीड़न संबंधी मामलों में वे किस प्रकार कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं, इसके बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम में महिलाओं को विशेषाधिकार प्रदान किए गए हैं। इसके तहत उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर हर न्यायालय में एक फ्रंट ऑफिस की स्थापना की गई है, जहां कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविर के माध्यम से ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े, कमजोर वर्ग, असहाय, नाबालिग बच्चे, ऐसी महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्ति जिनका कोई सहारा नहीं है, को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत करवाना है, ताकि वे निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें। अधिवक्ता चंद्र प्रभाकर ने निशुल्क कानूनी सहायता और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम और मध्यस्थता विषय पर भी जागरूक किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत कोठी ओम प्रकाश नेगी, उपप्रधान महेश नेगी और युवक मंडल कोठी अध्यक्ष शुभम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें