फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने लवी मेले में दिखाया शौर्य एवं अदम्य साहस

विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर सेना के जवान मलखंब का प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ पर भारतीय सेना के ट्राइपीक ब्रिगेड के वीर मराठा रेजिमेंट के जवानों ने प्राचीन समय से चले आ रहे महाराष्ट्र के पारंपरिक खेल मलखंब की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। जवानों ने अपने कौशल, अनुशासन और अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल वहां पर उपस्थित दर्शकों बल्कि मंच पर विराजमान मुख्य अतिथियों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

वीर सैनिकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जयघोष को अपनी प्रेरणा बताते हुए मलखंब के दो खेल दिखाए। राज्यपाल ने सभा को संबोधित करते हुए इन जवानों के जज्बे की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से शुरू किया। इसके बाद कुल्लू और किन्नौरी नाटी ने सभी दर्शकों को खूब मनोरंजन किया गया। बाल विकास परियोजना रामपुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें