फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सापनी गांव में भूस्खलन, धंस रही जमीन

विज्ञापन
कानदरालैस में भूस्खलन की चपेट में आए मकान को देखती महिला।  संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सापनी गांव के उपमुहाल शेनानदेन स्थित कानदरालैस नामक जगह पर भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है। गांव में कई जगह पर जमीन धंस रही है। सापनी गांव के रामकृष्ण नेगी, अशोक नेगी और सरजन नेगी की मकानों में दरारें पड़ गईं हैं। सरजन नेगी, विन्या सिंह नेगी, अशोक नेगी, रामकृष्ण नेगी, चिंतामणी नेगी के सेब बगीचों सहित अन्य ग्रामीणों की कई बीघा जमीन भी खतरे की जद में आ गई है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण सापनी में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण भूमि पर दरारें पड़ गई हैं। रविवार देर रात को रमीनीयां के करीब आठ से अधिक पेड़ भूस्खलन की चपेट में आ गए। लगातार हो रहे भूमि कटाव से सापनी गांव खतरे की जद में आ सकता है। करीब दो वर्ष पहले भी भारी भूस्खलन की घटना पेश आ चुकी है।
ग्रामीण विकास एवं स्वयंसेवी संगठन के अध्यक्ष धर्मसेन नेगी, वरिष्ठ सलाहकार छैरिंग नेगी, प्रधान सापनी कृष्णा नेगी, पूर्व प्रधान सापनी राजकुमारी नेगी आदि ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से डंगा लगाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य शुरू नहीं होता तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि मौके का जायजा लेने के लिए तहसीलदार सांगला बीएल नेगी को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाएगी। प्रशासन हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें