फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरू गांव में धंस रही जमीन, जांच करेंगे भू-वैज्ञानिक

Fri, 08 Sep 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
दो घंटे की पैदल चढ़ाई कर रामपुर की दुर्गम पंचायत कूट के सुरू गांव पहुंचे उपायुक्त आदित्य नेगी।
विज्ञापन
पैदल चलकर दुर्गम कूट पंचायत के आपदा प्रभावित गांव पहुंचे उपायुक्त
विज्ञापन


भूमि धंसने से हो रहे हालात का लिया जायजा, ग्रामीणों को सर्वे करवाने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट के सुरू गांव में पानी के रिसाव और जमीन धंसने की जांच करने के लिए भू-विज्ञानिकों की टीम भेजी जाएगी। यह बात शुक्रवार को पैदल दुर्गम कूट पंचायत के सुरू गांव पहुंचे उपायुक्त आदित्य नेगी ने कही। उन्होंने यहां हालात का लिया जायजा और प्रभावित ग्रामीणों को भू-वैज्ञानिकों से सर्वे करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शुक्रवार को रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट के सुरू गांव का दौरा किया। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्र तक आधा सफर पहले पिकअप में तय किया और उसके बाद करीब दो घंटे की पैदल चढ़ाई चढ़कर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में जमीन धंसने के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसडीएम रामपुर निशांत तोमर और अन्य अधिकारियों भी मौजूद रहे। भूमि धंसने से कुछ मकानों को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नुकसान का मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत को सभी रास्तों को दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने क्षेत्र में बनी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन को बाधित मार्ग को भी खोलने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा मिल सके। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को तकनीकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके। आदित्य नेगी ने कहा कि क्षेत्र में भूमि धंसने की जांच के लिए भू-वैज्ञानिकों से सर्वे करवाया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें