फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान योजना के लिए 57 लाख के बजट का प्रावधान

विज्ञापन
जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक में उपनिदेशक कृषि सोमराज बैठक की अध्यक्षता करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को उपनिदेशक कृषि सोमराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान सलाहकार समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना के तहत 57 लाख 65 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें अभी तक 23 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है। बैठक में इस वर्ष योजना के तहत किए कार्यों की जानकारी दी।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे लोगों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। 18 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं, जो प्रत्येक पंचायत में कम से कम 30 किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान कृषि क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले किसानों पर सफलता की कहानी के तहत फिल्म भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत विभाग देसी गाय खरीदने पर अधिकतम 25 हजार कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 1711 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। वित्त वर्ष मार्च के अंत तक 900 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रगतिशील किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करें ताकि समूचे जिले को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जा सके। इस अवसर पर उपनिदेशक द्वितीय कृषि, बलबीर सिंह ठाकुर, प्रगतिशील किसान जीत राम नेगी, प्रवीण कुमार, आत्मा राम खोशटू, मनमोहन नेगी, चेतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें