फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल सेब को गोल्डन ने पछाड़ा, 1480 रुपये में बिकी पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। मंडियों में सेब के बागवानों को भले ही मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। मगर कोटखाई के बागवान के गोल्डन सेब ने दाम में रॉयल सेब को पीछे छोड़ दिया है। ढली मंडी में गोल्डन की एक पेटी 1480 रुपये में बिकी। आमतौर पर गोल्डन के भाव रॉयल सेब से आधे ही मंडियों में मिलते हैं।
विज्ञापन

कोटखाई के टहैटोली गांव के टू स्टार ऑर्चड के मालिक कृष्ण गांगटा ने बताया कि उन्होंने शिमला की ढली मंडी के लिए रेड गोल्डन की 91 पेटी बेचने के लिए भेजी थी। यहां मंडी में उनका सेब प्रति पेटी 1480 रुपए में बिका है। जबकि रॉयल को वर्तमान में 600 से 1400 रुपये तक दाम मिल रहे हैं।
रेड गोल्डन 1480 पर बिकने से वह काफी खुश है। उन्होंने बताया कि मेहनत और लगन से जो काम किया जाए, उसमें अवश्य सफलता मिलती है। गांगटा को इससे पहले गुणवत्तायुक्त सेब तैयार करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पुरस्कृत भी कर चुके हैं। मंडियों में सेब की अधिक आमद होने के बाद सेब के दाम गिर गए हैं। ऐसे में सेब को अच्छे दाम मिलने से बागवान उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें