भावानगर (किन्नौर)। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल निचार में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह मंडी ने पोषण माह के तहत पोषण वाटिका की स्थापना की गई। वाटिका का उद्घाटन स्थानीय पंचायत प्रधान राजपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर अनुसंधान अधिकारी डॉ. विनिता कुमारी नेगी और प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने बताया कि इस दौरान वाटिका में नाशपाति, खुमानी, प्लम, चेरी और सेब के विभिन्न प्रकार के 100 फलदार पौधे रोेपे गए। डॉ. विनिता कुमारी नेगी ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौध रोपण बहुत आवश्यक है। फलदार पौधों के रोपण से हम जहां एक ओर आय के साधनों को बढ़ा सकते हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी स्वच्छ रख सकते हैं। इस दौरान उन्होंने पोषण वाटिका के निर्माण के सहयोग के लिए विद्यालय के स्टाफ सहित स्थानीय लोगों का आभार जताया।