फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बेहतर परिणाम लाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। रिकांगपिओ में आईटीडीपी सभागार में राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वे 2021 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को बेहतरीन परिणाम देने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में जिला परिषद किन्नौर के उपाध्यक्ष प्रिया नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


वहीं जिला परिषद सदस्य भरत भंडारी विशेष रूप से शिरकत की। डाइट रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 2024 में राष्ट्रीय मूल्यांकन के तहत शिक्षा पद्धति की खामियों को दूर करके बेहतर करना है।

उन्होंने कहा कि किन्नौर में गणित, विज्ञान और सोशल साइंस में बेहतरीन काम करने की जरूरत है। राष्ट्रीय मूल्यांकन 2021 में इसका स्तर कम पाया गया था, जो अब आगामी 2024 में बेहतर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में किन्नौर जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक सीएचटी, बीआरसी और एसएमसी के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें