फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के 39 मामलों को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत शनिवार को आयोजित बैठक में जिले के 39 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में योजना के सही क्रियान्वयन और लाभार्थियों को लाभान्वित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले से विभिन्न उद्यमों को स्थापित करने के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से केवल एक मामले को सिविल स्कोर संतोषजनक न होने पर अस्वीकृत किया हे। 40 आवेदनों में 9 मामले महिला उद्यम से संबंधित है। इसके तहत 4 करोड़ 32 लाख रुपये का पूंजी निवेश होगा।

इसके तहत 1 करोड़ 36 लाख रुपये का अनुदान लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बैंकों को स्वावलंबन योजना के मामले स्वीकृत करते हुए पूर्ण प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी लाभार्थी को कठिनाई का सामना न करना पड़े। शनिवार को स्वीकृत मामलों में आटा चक्की, लघु मालवाहक, माल वाहक बोलेरो कैंपर, एप्पल ग्रेडिंग पैकिंग और हैंडलूम इकाई से संबंधित उद्यम शामिल हैं। उपायुक्त ने इस योजना से लाभान्वित होने वाले उद्यमियों को बधाई दी और जिले के अन्य लोगों से भी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जेआर अभिलाषी, लीड बैंक मेनेजर तिलक राज डोगरा, जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर और उपनिदेशक पशुपालन अशोक सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें