फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिले के 50 गांवों में दिया जाएगा वर्षा जल संग्रहण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कैच द रेन कार्यक्रम के तहत जिला किन्नौर के हागों, काचे, चांसू, चोलिंग और बारंग गांव में जागरुकता और शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि 31 मई तक जिले के 50 गांवों में कैच द रेन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरुकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद आने वाले दिनों में अंतर्गत चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और जल संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल की कमी वाले क्षेत्रों में पानी उपलब्ध करवाने के लिए कई सालों से सबसे चिरस्थायी और असरदार तरीका बारिश के पानी को एकत्रित करना है। बहुत सारे फायदों के साथ बारिश के पानी को इकट्ठा करना सबसे सस्ता तरीका है। यह बहुत सारे उद्देश्यों के लिए मददगार है, जैसे घरेलू कार्यों, मैदानी सिंचाई, पशुधन, कृषि और पशुपालन में। अतुल शर्मा ने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि इस मुहिम को घर-घर तक ले जाना बेहद आवश्यक है, जिससे आने वाले समय में जल संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें